अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार रिसडा महिला मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन ‘राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसका विषय था-आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार-सह-अस्तित्व या संघर्ष। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार मंत्र के उच्चारण से किया। तत्पश्चात मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सुराणा ने सभी का स्वागत करते हुए अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम की जज श्रीमती संतोष सोमानी एवं श्रीमती सुनीता चतुर्वेदी थी। इस कार्यक्रम में 9 प्रतियोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 19 बहनों की उपस्थिति रही।
जजमेंट-भाव, भाषा, शैली आदि बिंदुओं पर किया गया। प्रथम स्थान श्रीमती मधु महनोत, द्वितीय स्थान श्रीमती विनोद दुधेडिया, रंगोली चोरडिया एवं तृतीय स्थान श्रीमती सरिता बरडिया एवं ललिता छाजेड का रहा। सभी प्रतियोगियों की अच्छी प्रस्तुति रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुनीता सुराणा ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री श्रीमती ललिता छाजेड़ ने किया।
