अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधि से तेरापंथ युवक परिषद, गुरुग्राम के अंतर्गत श्री विवेक पदम कुमार जी सेठिया के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश संस्कार संस्कारक श्री अंकुर लुणिया ने विधिपूर्वक संपन्न करवाया। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात गृह स्वामी ने फीता खोलकर गृह प्रवेश किया। तिलक मौली के पश्चात पारिवारिक-जनों ने मंगल भावना यंत्र की स्थापना की।
सेठिया परिवार ने कार्यक्रम जैन संस्कार विधी से संपादित करवाने के लिए परिषद के प्रति भी आभार ज्ञापित किया एवं परिषद के विकास हेतु अनुदान भी दिया। कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ से हुआ। कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष श्री विवेक जी जैन (रिंकू जी) एवं पारिवारिक-जन उपस्थित थे।



