श्री रतनगढ निवासी एवं बेंगलुरु प्रवासी श्री नोरतमल जी गोलछा के पौत्री एवं श्रीमती निम्मी जी-श्री सुमित जी गोलछा के पुत्री का जन्म सोमवार 10 फरवरी, 2025 को दोपहर 12ः37 को इस धरा पर हुआ। 20 फरवरी, 2025, को नव शिशु का नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि से प्रातः 11ः15 बजे से जैन संस्कार विधि से आपके के आर पुरम निवास स्थान, बेंगलुरू में संस्कारक श्री आदित्य मंडोत ने निर्दिष्ट मंत्रों का उच्चारण करते हुए संपादित करवाया।
नव शिशु का नाम हिमानी रखा गया। गोलछा परिवार को मंगल भावना पत्रक एवं नामकरण पत्र भेंट किया गया। तेरापंथ युवक परिषद के संस्कारक श्री आदित्य मांडोत ने नवशिशु को भावी जीवन की आध्यात्मिक मंगलकामनाएँ आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की। गोलछा परिवार ने तेरापंथ युवक परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पारिवारिक जनों की उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ से हुआ।



