Jain Terapanth News Official Website

बारह व्रत कार्यशाला का आयोजन : धुबड़ी

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, धुबड़ी द्वारा मुनिश्री डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी व सहवर्ती मुनिश्री पद्म कुमार जी के सान्निध्य में द्विदिवसीय बारह व्रत कार्यशाला का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन, धुबड़ी में किया गया। विजय गीत एवं श्रावक निष्ठापत्र के वाचन के पश्चात तेयुप धुबड़ी के अध्यक्ष श्री बजरंग जी कुंडलिया ने अपने स्वागत वक्तव्य में संपूर्ण समाज का स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यशाला में मुनिश्री डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी ने बड़े ही रोचक तरीके से व विस्तृत रूप से बारह व्रतों को समझाया। मुनिश्री ने हर व्रत में किन बातों पर ध्यान दिया जाए व कैसे उसका पालन किया जाए उस पर भी जोर डाला। इस कार्यशाला में कुल 76 संभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में धुबड़ी तेयुप के साथीगण, विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं संभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स