अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में, तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा समृद्ध राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत शाहीबाग शाला नंबर 4 में आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें
डॉक्टर अरविंद कुमार जी जैन (रेटीना आई स्पेशलिस्ट) डॉ. कोमल जैन का अमूल्य योगदान रहा। सर्वप्रथम सामूहिक नमस्कार महामन्त्र के द्वारा कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता जी परमार ने स्वागत वक्तव्य दिया एवं बच्चों को अपनी आंखों का ध्यान कैसे रखना चाहिए वह उसकी सुरक्षा कैसे करनी चाहिए उसके बारे में बताया एवं महिला मंडल द्वारा डॉक्टर का सम्मान शॉल साहित्य व नमस्कार महामंत्र की फ्रेम से किया। डॉ. अरविंद जी जैन ने बच्चों का आई चेकअप किया और बच्चों को आंखों की सुरक्षा के बारे में बताया एवं उन्होंने उन सभी बच्चों को जिनकी आंखों में प्रॉब्लम है उनको अपने हॉस्पिटल में बुलाकर व्यवस्थित जांच की सलाह दी, वह फ्री चेकअप करेंगे। आराध्या हॉस्पिटल तृतीय तल 301 नंबर डॉक्टर द्वारा 5वीं – 8वीं क्लास के बच्चों का आंखों का चेकअप हुआ। अध्यक्ष हेमलता जी परमार ने बच्चों कहां की मंडल की तरफ से उनको चश्मे प्रोवाइड करवाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष हेमलता जी परमार, उपाध्यक्ष सुशीला जी का खतंग, मंत्री बबीता भंसाली, सहमंत्री सुमन कोठारी व संगठन मंत्री रेखा धुपिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहमंत्री सुमन कोठारी ने किया। स्कूल प्रिंसिपल कुसुम बहन ने डॉक्टर अरविंद जी जैन व महिला मंडल के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं आभार ज्ञापन किया। महिला मंडल की मंत्री बबीता भंसाली ने डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।
