अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद द्वारा प्रेक्षाध्यान के तीसरे चरण में मंत्र प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री डॉ. मदन कुमार द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेक्षा गीत का संगान किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा हेमलता परमार ने सभी का स्वागत करते हुए भावों की अभिव्यक्ति दी। इस कार्यशाला में मुनिश्री मदन कुमार जी ने प्रेक्षा के द्वारा 30 मिनट तक नमस्कार मंत्र प्रेक्षा का बहुत ही अच्छे ढंग से प्रयोग करवाया गया। मुनिश्री मनन कुमार जी ने मंत्र प्रेक्षाध्यान के बारे में बताते हुए कहा कि मंत्र प्रेक्षाध्यान एक शक्तिशाली मंत्र है। मंत्र ध्यान चेतना और ज्ञान को जागृत करता है। विशिष्ट रंगों के ध्यान के बारे में भी समझाया और चैतन्य केंद्र प्रेक्षा के बारे में भी बताया। श्रीमती पिस्ता देवी छाजेड़ ने मंगल भावना करवाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन रंजना डागी ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री बबीता भंसाली ने किया। इस कार्यक्रम में संरक्षिका परामर्शक गण पदाधिकारी बहनें, कार्यसमिति सदस्य, समिति सदस्य सभी की उपस्थिति सराहनीय रही।
