अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा निर्देशित प्रेक्षा प्रवाह शक्ति एवं शांति की ओर कार्यशाला का आयोजन खारूपेटिया तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 11.2.25 को स्थानीय तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ की गई। इसके पश्चात मंगलाचरण आत्म साक्षात्कार प्रेक्षाध्यान के द्वारा मंडल की बहनों द्वारा किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बेद ने इस कार्यशाला मे सभी का स्वागत करते हुए मंत्र प्रेक्षा-नवकार महामंत्र पर अपने विचार व्यक्त किए। उपासिका सरोज देवी दुगड़ ने मंत्रों की शक्ति, जप की शक्ति और शब्दों की शक्ति के साथ-साथ नमस्कार महामंत्र के पांच रंगों कि विस्तृत व्याख्या की। इसके पश्चात पूर्व अध्यक्षा अंजू सुराणा ने जप, मंत्र एवं ध्यान के महत्व को बहुत ही अच्छी तरह से समझाया एवं अपने अनुभव बहनों के बीच साझा किए। इसके पश्चात उन्होंने महाप्राण ध्वनि एवं नमस्कार महामंत्र के पांचों रंगों पर ध्यान करवाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यकारिणी सदस्या समता सुराणा ने किया। कार्यक्रम में बहनों की उपस्थिति बहुत अच्छी रही।
