अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित राष्ट्र स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (विषय: आधुनिक जीवन शैली एवं पारिवारिक संस्कार सह-अस्तित्व या संघर्ष) का आयोजन स्थानीय स्तर पर तेरापंथ महिला मंडल, गुवाहाटी द्वारा तेरापंथ धर्मस्थल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत से हुई। अध्यक्ष श्रीमती अमराव देवी बोथरा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुचित्रा छाजेड़ ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका श्रीमती मंजू मेहता ने किया। संयोजिका श्रीमती शशि सुराणा ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया एवं जानकारी दी कि स्थानीय चरण के विजेताओ के नाम द्वितीय चरण के लिए भेजे जाएंगे।
निर्णायक के रूप में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रंजू खटेड़ एवं श्रीमती नलिनी सेठिया ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया, इसमें गुवाहाटी स्तर पर प्रथम स्थान डॉ. सारिका दुगड़, द्वितीय स्थान श्रीमती आस्था नाहटा व श्रीमती संगीता बैद, श्रीमती उषा सुराणा, श्रीमती पायल कोठारी, श्रीमती बबीता पटवा, श्रीमती पिंकी पटावरी व श्रीमती मीरा कोठारी। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों व विजेताओं का मंडल द्वारा सम्मान किया गया। सभी बहनों का सराहनीय प्रयास रहा। आभार ज्ञापन मंत्री श्रीमती ममता दुगड़ ने किया।
