Jain Terapanth News Official Website

नव वर्ष पर वृहद मंगलपाठ का आयोजन : नागपुर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

मुनि श्री अर्हत कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में नव वर्ष पर आध्यात्मिक उद्बोधन एवं वृहद मंगलपाठ कार्यक्रम का आयोजन नखत फार्म हाउस बाजारगांव पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों द्वारा गीत की प्रस्तुति से की गई। श्री निर्मल जी नखत ने बताया कि मुनिश्री ने महती कृपा करते हुए नव वर्ष के मंगलपाठ से नखत फार्म हाउस को पावन कर दिया। नखत परिवार ने पधारे हुए श्रावक समाज का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। मुनिश्री अर्हत कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नया साल नई खुशियां नई उम्मीदे नव वर्ष नये सपने लेकर आता है। इस साल आप कुछ ऐसा करें ताकि आपका हर दिन नव वर्ष के सौगातों को लेकर आये। हम कैलेण्डर को ही नहीं अपने जीवन को भी बदले। पाजीटीविटी रखें। अपनी सोच को सृजनात्मक व कार्यशैली को रचनात्मक बनाएं। सभ्यता व संस्कृति को नव वर्ष की धुरी बनाए। धर्म की उमंग में रंग भरते रहे। हमारे जीवन का हर क्षण, हर कण पुलकन भरा हो। पूरे वर्ष का बायो-डॉटा बनाए कि मैंने क्या खोया, क्या पाया। इस वर्ष स्वयं का उत्कर्ष करना है। कदमों को गतिशील रखें। यह वर्ष शांति का पैगाम लेकर आया है। हमारे भीतर अध्यात्म का अवतरण हो। आत्मा पल्लवित व पुष्पित बने। अत्साह का दीपक लेकर, मेहनत की मेहंदी लगाकर, संयम की चुनडी ओढ़‌कर, क्षमता का तिलक लगाकर, धैर्य का मंगल कलश सजाकर नववर्ष की अगवानी करे। नववर्ष का आरंभ पवित्र और विनायक संकल्पों से करना चाहिये। इस वर्ष आपके अन्दर शान्ति का सागर लहराए और खुद खुशियाँ आपके पास चल आयें। मुनिश्री भरत कुमार जी ने अंक विज्ञान के बारे में बताते हुए कहा कि यह वर्ष 21वीं शताब्दी की प्रथम पच्चीसी का अंतिम वर्ष है। इसके अंकों का जोड़ 9 होता है जो अक्षय अंक है। यह वर्ष सबके लिए मंगलमय हो। बाल संत जयदीप कुमार जी ने कहा कि GST को जीवन में किस तरह से उतारा जा सकता है G- Good Thinking दुनिया हमारे बारे में क्या सोचती है हमें परवाह नहीं होनी चाहिए। हम अपने बारे में क्या सोचते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छी सोच के साथ जीवन जीना चाहिए। S- Simple Living सादगी भरा जीवन जीना चाहिए। T- Tension Free टेंशन फ्री लाइफ जीना चाहिए। मुनिश्री द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के पदाधिकारी गण एंव श्रावक समाज की गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थित जन समूह ने एक-एक संकल्प एक साल के लिए स्वीकार किया। कार्यक्रम का समापन नव वर्ष के वृहद मंगल पाठ द्वारा हुआ।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स