Jain Terapanth News Official Website

टीपीएफ द्वारा टॉक शॉ एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन : नागपुर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, नागपुर द्वारा टॉक शॉ एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन 22 जनवरी, 2025 को आनंद नगर वालीबॉल मैदान में किया गया। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, नागपुर के मेडिकल कंवेनर व कार्यक्रम के वक्ता आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. गौतम जी जोगड़ ने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान रखते हुए घुटनों के दर्द पर एक विशेष मार्गदर्शन किया। डॉ. गौतम जोगड़ ने घुटनों के दर्द का कारण तथा उसके निवारण के लिए विभिन्न उपाय बताए। घरेलू उपचार में उन्होंने बताया कि ऐसी चीज खाएं जिससे शरीर में अजीर्ण की अवस्था ना आए। उन्होंने कहा कि कैल्शियम की उपयुक्त मात्रा शरीर में नही हैं तो अजवाइन, हींग, जीरा, धनिया पाउडर, दालचीनी ऐसे मसाले का उपयोग करें। आहार में मल्टीग्रेन का इस्तेमाल करें। तेल की मात्रा कुछ कम करते हुए घी की मात्रा बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि पंचकर्म द्वारा घुटने हड्डियां की बीमारी ठीक की जा सकती है।
महामंत्री भाजपा नागपुर शहर श्रीमती अश्विनी जिचकार की विशेष उपस्थिति थी। अश्विनी जी ने कहा कि knee रिप्लेसमेंट एक वरदान है परंतु जो चीज व्यायाम से आहार विहार बदलने से ठीक रह सकती है, वहां ऑपरेशन को टाला जा सकता है। इसके लिए आयुर्वेद जीवनशैली अपनाने के लिए जोर दिया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, नागपुर के अध्यक्ष श्री राहुल जी कोठारी, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवाली जी पुगलिया, सह सचिव मधु जी डागा, कोषाअध्यक्ष सौरभ जी दफ्तरी, डॉ. सुमीता जी जोगड़ व काजल जी चिन्डालिया की उपस्तिथि रही। सौ आरती डांगरे, सौ प्रीति जी राका, श्री मनोज जी गिल्लरकर ने कार्यक्रम मे अपनी सहभागीता दर्ज करायी। कार्यक्रम मे लगभग 80 से ज्यादा लोगों की उपस्तिथि रही और 60 से ज्यादा लोगों ने हेल्थ चेक अप का लाभ लिया। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के मंत्री श्री विवेक पारख ने आभार व्यक्त किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स