Jain Terapanth News Official Website

उड़ान-‘एक कदम स्वावलंबन की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन : बालोतरा

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, बालोतरा द्वारा समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत उड़ान-‘एक कदम स्वावलंबन की ओर’ कार्यशाला का आयोजन अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा की अध्यक्षता मे किया गया। महिला मंडल मंत्री रेखा बालड ने बताया कि सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का संगान किया गया। इसके पश्चात महिला मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया।
एंब्रायडरी प्रशिक्षण कार्यशाला के तहत हमारे ही कन्या मंडल की सदस्या खुशी सालेचा के द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से एंब्रायडरी करना बहनों को सिखाया और कौन से धागे लेने हैं और कैसा कलर कॉन्बिनेशन रखना है यह सब बहनों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रैक्टिकल करके भी बताया गया।
इसी प्रशिक्षण कार्यशाला के तहत कुकीज प्रशिक्षण हमारे ही कन्या मंडल की सदस्या जीनल चोपड़ा के द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से कुकीज, पुडिंग, एवं कप केक बनाना बहनों को सिखाया गया, जिसमें यह बताया गया कि कौन-सी सामग्री कितनी-कितनी लेनी है, उसका मेजरमेंट भी बताया गया। बहुत ही अच्छे तरीके से बहनों को समझाया गया और प्रैक्टिकल करके भी बताया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला 24 से 27 जनवरी तक चार दिन आयोजित की गई। दोनों प्रशिक्षण देने वाली बहनों को तेरापंथ महिला मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग अभातेममं एवं मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी मीना जी ओस्तवाल का रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन व आभार ज्ञापन मंत्री रेखा बालड़ ने किया।
इस अवसर पर महिला मंडल परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल, उपाध्यक्ष चंद्रा जी बालड़, चंचल जी भंडारी, सह मंत्री रेखा श्रीश्रीमाल, रेखा भण्डारी, संगठन मंत्री पिंकी सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, कन्या मंडल प्रभारी जय श्री बरड़िया, पूर्व अध्यक्ष सहित 100 बहिनें उपस्थित हुईं।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स