Jain Terapanth News Official Website

मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन : विजयनगर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

19 जनवरी, 2025 को टीपीएफ, बैंगलोर पश्चिम की ’फेमिना विंग’ ने अपना पहला ’मिट एंड ग्रीट’ तेरापंथ भवन, विजयनगर में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में रचनात्मकता, मानसिकता और नेटवर्किंग का संगम था, जिससे सभी प्रतिभागियों ने उत्साहित और ऊर्जावान महसूस किया।
सत्र की शुरुआत ’फेमिना टीम’ द्वारा मंगलाचरण से हुई, इसके बाद टीपीएफ, बैंगलोर पश्चिम के अध्यक्ष ललित बेगानी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एक प्रेक्षाध्यान सत्र, प्रेक्षा प्रचेत और टीपीएफ, बैंगलोर पश्चिम के 0000 सदस्य आभिलाषा दांगी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को प्रेक्षाध्यान अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें महाप्राण ध्वनि और समताल श्वास प्रेक्षा की विधि सिखाई गई। इसके बाद सहमंत्री दीव्य जैन द्वारा एक आइसब्रेकर गतिविधि करवाई गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीपिका जैन द्वारा मोमबत्ती बनाने का कार्यशाला था। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सुगंधित मोमबत्तियाँ बनाना सीखा और अपनी खूबसूरत रचनाएँ घर ले गए। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजिकाएं-दीक्षा जैन और निर्मला चोपड़ा ने किया और दीपिका जैन, संतोष सेठिया, त्रिशाल दुगर, और दीव्य जैन द्वारा सहायता प्रदान की गई। सत्र का समापन सहमंत्री दीक्षा जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में 18 फेमिना सदस्यों ने भाग लिया। यह फेमिना विंग के लिए और अधिक इंटरएक्टिव गतिविधियों की शुरुआत का प्रतीक है।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स