Jain Terapanth News Official Website

ज्ञानशाला ज्ञानार्थी वार्षिक परीक्षा का आयोजन : तोशाम

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के अंतर्गत जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं ज्ञानशाला विभाग, तोशाम द्वारा दिनांक 12 जनवरी, 2025 रविवार को तेरापंथ भवन में शिशु संस्कार बोध भाग 1 से 5 की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया।
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष पवन जैन, परीक्षा व्यवस्थापक नीरज जैन, मुख्य प्रशिक्षिका कमलेश जैन ने केंद्र निर्देशानुसार प्रश्न पत्र के बंद लिफाफे की स्लिप पर हस्ताक्षर करके प्रश्न पत्र प्रशिक्षिकाओं को दिए एवं परीक्षा शुरू करवाई। मुख्य प्रशिक्षिका कमलेश जैन, प्रशिक्षिका ज्योति जैन, सलोनी जैन, बबीता जैन, साक्षी जैन ने केंद्र समयानुसार बच्चों से शिशु संस्कार बोध भाग 1 से 5 की परीक्षा मौखिक रूप से ली। कुल 12 बच्चों ने परीक्षा दी।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स