तमिलनाडु के सेलम शहर स्थित तेरापंथ भवन में मुनिश्री दीप कुमार जी ठाना-2 के सान्निध्य सन 2025 के नव वर्ष का भव्य आयोजन। ‘नव वर्ष हो हमारा उत्कर्ष’ थीम पर प्रवचन, मंत्रा अनुष्ठान, बृहद मंगल पाठ हुआ। आयोजन जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, सेलम द्वारा किया गया। विजयनगर-बेंगलुरु, तिरुवन्नामलई, कोयंबतूर क्षेत्र के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।
मुनिश्री दीप कुमार जी ने कहा कि नया वर्ष लोगों में उत्साह और उल्लास लिए आता है। नए वर्ष के प्रति आकर्षण का भाव दिखाई देता है। नए-पुराने दोनों का समन्वय जरूरी है। ‘नव वर्ष, हो हमारा उत्कर्ष’ नए वर्ष पर जरूरी है। सब आगे बढ़ना चाहते हैं, शिखर पर आरोहण चाहते हैं। इसके लिए तीन सूत्रों पर ध्यान देना चाहिए। संकल्प दृढ़ हो इससे मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। पवित्र संकल्पों से मन को भावित करें। सबसे बड़ा बल संकल्प हैं दूसरा-भूलो और क्षमा करो। गलतियां होती रहती हैं, गांठें मत बांधो। पास वाले को पहले क्षमा करें। तीसरा सूत्र है-प्रसन्नता धार्मिक की भी कसौटी है-प्रसन्नता। जो धार्मिक होगा वह सदा प्रसन्न रहेगा वह कभी खिन नहीं रह सकता। मुनिश्री जी ने सेलम के उत्साह की अनुमोदना करते हुए सभी के प्रति नव वर्ष की मंगलकामना की। मुनिश्री जी ने आध्यात्मिक मंत्रों का जाप करवाया एवं नव वर्ष का वृहद मंगलपाठ सुनाया।
मुनिश्री काव्य कुमार जी ने लोगस एवं धम्मो मंगल आदि श्लोक का संगान किया। कार्यक्रम में मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने किया। स्वागत भाषण तेरापंथी सभा अध्यक्ष राजेश जी भंसाली ने दिया। आभार ज्ञापन ज्ञापन सभा मंत्री प्रवीण जी वोहरा ने किया।
