अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत संस्कारशाला की वर्कशॉप के आठवें और अंतिम चरण का कार्यक्रम तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय इंदिरा गांधीनगर, बालोतरा मे किया गया। सर्वप्रथम महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा के द्वारा जय जिनेंद्र से बच्चों का अभिवादन करते हुए नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला का प्रारंभ किया गया और उन्होंने कार्यशाला से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये और बच्चों को सभी कार्यशाला में बताए गए विषय पर एक बार संक्षिप्त में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में लगभग 160 बच्चे उपस्थित हुए। कार्यशाला प्रारूप के अनुसार उपाध्यक्ष चंचल जी भण्डारी द्वारा महाप्राण ध्वनि का नौ बार प्रयोग करवाया गया। सोशल मीडिया का सही उपयोग विषय पर महिला मंडल मंत्री रेखा बालड़ के द्वारा बताया गया कि आज के दौर में सोशल मीडिया जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है और सोशल मीडिया एक विशाल नेटवर्क है जो की सारे विश्व को जोड़कर रखता है और सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफार्म है और हमको उसका उपयोग सही कार्य में और समय को मैनेज करके करना चाहिए। विद्यालय के बच्चों के द्वारा भी सोशल मीडिया का सही उपयोग विषय पर बहुत ही अच्छे विचार व्यक्त किए गए और बच्चों से प्रश्न उत्तर भी पूछे गए। विद्यालय के प्रिंसिपल समयसिंह गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यशालाओं के पश्चात काफी परिवर्तन बच्चों में आया है और बच्चे बहुत खुश हुए हैं और बहुत कुछ सिखा है! उन्होंने तेरापंथ महिला मंडल की बहनों को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ अध्यापक धीराराम जी डिंगलर ने महिला मंडल को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप भविष्य में भी इसी तरह बच्चों की सार संभाल करते रहे। विद्यालय की ओर से तेरापंथ महिला मंडल को इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बहुत ही सुंदर ढंग से बच्चों को पॉजिटिव अफर्मेशन के साथ कार्यशाला का समापन करवाया गया। प्रचार-प्रसार मंत्री समता जी भंसाली की तरफ से सभी बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए एवं प्रश्न उत्तर के जवाब देने वाले एवं प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल मंत्री रेखा बालड़ ने किया और आभार व्यक्त उपाध्यक्ष चंद्रा जी बालड़ ने किया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की सहमंत्री रेखा भण्डारी, कोषाध्यक्ष पुष्पा जी सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल उपस्थित थे।
