अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल, नागपुर द्वारा दो दिवसीय श्री उत्सव का आयोजन दिनांक 20-21 दिसंबर, 2024 शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10ः00 बजे से अणुव्रत भवन में आयोजित किया गया। श्री उत्सव का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। तत्पश्चात तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सरिता आर. डागा ने पधारे हुए पदाधिकारी गण एवं अतिथिगण सभी का स्वागत करते हुए कहा कि श्री उत्सव का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। श्री उत्सव के लिए पधारे हुए चीफ गेस्ट डॉक्टर सुरुचि जी छाजेड़ एवं श्रीमती पिंकी संचेती का सम्मान शाल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सभा अध्यक्ष श्री विजय जी रांका, सहमंत्री श्री विकास जी बुच्चा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष श्री नितेश जी छाजेड़, मंत्री श्री अंकुर जी बोरड, प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री आनंदमलजी सेठिया, ज्ञानशाला प्रभारी श्री महेंद्र जी बोरड, व सभी संस्था के कार्यकर्ता, तेरापंथ महिला मंडल पूर्व अध्यक्षा, कार्यकारिणी बहनें, कन्या मंडल एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। पधारे हुए मुख्य अतिथि द्वारा रिबन खोलकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। 53 विभिन्न प्रकार के स्टॉल एग्जीबिशन में लगाए गए सभी ने श्री उत्सव एग्जिबिशन को इतना शानदार व बड़ा रूप देने के लिए तेरापंथ महिला मंडल को साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियंका आंचलिया, मनीषा नखत, रितिका छाजेड़, राजलक्ष्मी मनियार का मंडल द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इनके अथक प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाने वाली बहनें प्रियंका आंचलिया, मनीषा नखत व प्रज्ञा पुगलिया का सम्मान ट्रॉफी देकर किया गया। श्री उत्सव को शानदार बनाने के लिए महिला मंडल की पूरी टीम का अथक प्रयास रहा। मंच का कुशल संचालन एवं आभार तेरापंथ महिला मंडल मंत्री मीनू बोथरा ने किया। इस दो दिवसीय श्री उत्सव को देखने के लिए लोगों का उत्साह काफी अच्छा रहा। सभी ने काफी आनंद उठाया महिला मंडल का प्रयास सार्थक रहा।
