अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशानुसार कालीकट महिला मण्डल द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन नमस्कार महामंत्र से किया गया। सभी बहनों ने सामूहिक प्रेरणा गीत का संगान किया। अध्यक्षा श्रीमती समता जी बैद ने सभी बहनो एवं अतिथि का स्वागत किया। दिसंबर माह में आर्ट और क्राफ्ट का प्रशिक्षण देने श्रीमती मंजू जी खटोड को बुलाया गया। जिन्होंने घर में पड़े सामान से अलग-अलग तरह के लिफाफे बनाने, पेपर से सुन्दर फूल, शुभ-लाभ बनाने सिखाए। सभी बहनों ने उत्साह से कार्यशाला में अपनी सहभागिता प्रदान की। चार दिवसीय कार्यक्रम किए गए। अध्यक्षा श्रीमती समता जी बैद एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने आए हुए अतिथि का सम्मान किया। श्रीमती मंजू जी ने मंडल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री श्रीमती सुचिता जी बोहरा ने किया।
लेटेस्ट न्यूज़
जब तक हो शरीर सक्षम कर लें धर्म का संचय : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
|
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन : डोंबिवली
|
समाज की संस्थाओं में नैतिकता रखने का प्रयास करना चाहिए : आचार्यश्री महाश्रमण
|
जैन संस्कार विधि से जन्म दिवस समारोह : जोधपुर
|
आज्ञा, मर्यादा, आचार्य, गण और धर्म में समाहित है मर्यादा महोत्सव का सार : आचार्यश्री महाश्रमण
|
अभिनव सामायिक का आयोजन : मदुरै
|