अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल, खारुपेटिया द्वारा दिनांक 7 दिसंबर, 2024 को तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। मंगलाचरण आत्म साक्षात्कार प्रेक्षाध्यान के द्वारा मंडल की बहनों द्वारा किया गया। अध्यक्ष मंजू बैद ने सभी का स्वागत करते हुए प्रेक्षाध्यान पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता उपासिका सरोज देवी दूगड़ ने प्रेक्षाध्यान का अर्थ, इतिहास एवं जीवन शैली पर बहुत ही सुंदर तरीके से प्रकाश डाला तथा आचार्य तुलसी व प्रेक्षा प्रणेता आचार्य महाप्रज्ञ जी के प्रति अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की।
परामर्शक स्नेहलता सुराणा ने दीर्घ श्वास प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया एवं इसके लाभ बताएं। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री दिव्या श्यामसूखा ने किया। बहनों की उपस्थिति अच्छी रही। सभी ने इस कार्यशाला की प्रशंसा की। कार्यशाला के पश्चात सावन मास में दैनिक सामयिक में सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्ज करने वाली बहनों को सम्मानित किया गया।
