प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षावाहिनी द्वारा ओसवाल भवन, दिल्ली में दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे तक प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक विमल जी गुनेचा, सविता जी जैन एवं निर्मलाजी बोथरा के निर्देशन में प्रेक्षाध्यान कार्यशाला आयोजित की गई।
प्रेक्षावाहिनी से ध्यान प्रयोग में संवाहिका चंद्रकलाजी लुनिया रही। प्रेक्षा गीत का संगान सामूहिक रूप से किया गया। कार्यशाला में 23 सहभागियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।



