Jain Terapanth News Official Website

प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन : छापर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

भिक्षु साधना केंद्र में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार महिला मंडल के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन मुनिश्री डॉ. विनोद कुमार जी के सान्निध्य में रखा गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। बाद में महिला मंडल की बहनों के द्वारा प्रेक्षाध्यान गीत के द्वारा मंगलाचरण हुआ।
महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी दुधोड़िया ने सबका स्वागत किया, जिसमें मुनिश्री जी ने प्रेक्षाध्यान के बारे में जानकारी दी और प्रेक्षा का मतलब गहराई से चिंतन करना और ध्यान कैसे और कब करना चाहिए उसके बारे में विस्तार से बताया। सभी को ध्यान करवाया और श्वास कैसे लिया जाता है, कैसे छोड़ा जाता है उसके बारे में भी जानकारी दी। मंत्री हेमलता दूधोड़िया ने सभी का आभार ज्ञापित किया। मंगल पाठ के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स