Jain Terapanth News Official Website

जैन संस्कार विधि से नव प्रतिष्ठान का शुभारंभ : राजसमंद

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

तेयुप, राजसमन्द ने अभातेयुप द्वारा निर्देशित त्रिआयामी लक्ष्यों की और सतत गतिमान है। राजनगर निवासी श्रीमान अनिल जी मादरेचा की सुपुत्री सुरभि मादरेचा के नव प्रतिष्ठान ‘नृत्यांजलि क्रियेशन कस्टमाइजड गिफ्ट शॉप’ का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से किया गया।
इस कार्यक्रम में कांकरोली से संस्कारक श्री विनोद जी बडाला एवं सूरज जी रातडिया ने संस्कारक की भूमिका का निर्वहन करते हुए निर्दिष्ट विधि-विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया गया।
इस अवसर पर संस्कारक विनोद जी बडाला ने मांदरेचा परिवार-जनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। परिवार जन ने जैन संस्कार विधि की प्रशंसा की और संस्कारक के प्रति शुभकामनायें प्रेषित की। मादरेचा परिवार की ओर से साहित्य भेंट कर संस्कारकों का सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ से किया गया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स