अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा निर्देशित उदबोधन सप्ताह का पंचम दिवस नशा मुक्ति दिवस के रूप में अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली ने दिवस को सार्थक बनाने के प्रयासरत एक ऐसी बस्ती में जाकर कार्यक्रम आयोजित किया जहां मुख्यत नशा करने वाले ही व्यक्ति उपस्थित थे। इस बस्ती का नाम लाल बाग बस्ती है जो मानसरोवर पार्क मेट्रो के समीप है।सरस्वती संस्कार केन्द्र के साथ अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली ने मिलकर नशा मुक्ति दिवस को मनाकर दिवस को सार्थक किया। अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष श्री बाबू लाल गोलछा ने अपने वक्तव्य में नशा करने वालों को सिख दी की कैसे नशा करने वाला ना अपने जीवन का नाश करता है बल्कि परिवार,राष्ट्र का भी अहित करता है।दिल्ली समिति ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष श्री शांति लाल पटावरी ने एक सच्ची घटना का ज़िक्र करते हुए कैसे एक 10 साल की बच्ची ने अणुव्रत का कार्यक्रम सुनकर अपने पिता से नशा ना करने का संकल्प करवाया और आज वो परिवार पूर्णतः अपना खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली अध्यक्ष श्री मनोज बरमेचा ने नशा कर रहे व्यक्तियों को उनका ख़ुद का नुक़सान किस किस पक्ष पर हो रहा है जैसी सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक दृष्टि से जब नुक़सान ही नुक़सान है तो आप लोग नशा क्यू कर रहे है।मंत्री राजेश बैंगानी ने नशा करने वाले व्यक्तियों से पूछा आप नशा कर रहे है इसका क्या फ़ायदा है जो आप निरंतर नशें का सेवन करते है आप अपना स्वयं का परिवार का राष्ट्र का सबका नुक़सान कर रहे है वहाँ मोजूद लोगो से जब कहा गया कि कोन कोन व्यक्ति आज संकल्प ले रहा है कि आज से नशा नहीं करेगा या धीरे धीरे छोड़ने का प्रयास करेगा। 5-7 व्यक्तियों द्वारा संकल्प लिए गए तथा कुछ ने कोशिश करेंगे ऐसा कहा। समिति के संगठन मंत्री श्री राजीव महनोत ने मदिरा छोड़ दो गीतिका द्वारा संदेश प्रेषित किया। आज के दिवस की सही सार्थकता आज उन नशा करने वाले व्यक्तियों तक पहुँच कर अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली ने आचार्य श्री की कल्पना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।



