अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित VISION FOR VISIONLESS मानवता को समर्पित एक महाअभियान जो दृष्टिहीन के अंधकारमय जीवन में उजाले की एक किरण बना सकता है, इसका प्रचार-प्रसार करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् पूर्वांचल कोलकाता ने बाजारों, कॉलेजों, एटीडीसी, ए.एमएम. दुकानों पर नेत्रदान के पोस्टर, बैनर लगाकर नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन तेयुप, पूर्वांचल-कोलकाता द्वारा किया गया।
बाजारों, दर्शनीय स्थल आदि स्थानों पर स्थानीय लोगों से वार्तालाप करते हुए नेत्रदान कब, कौन, कैसे कर सकते है एवं नेत्रदान के पश्चात कैसे उन नेत्रों का उपयोग होता है इसकी विस्तृत जानकारी परिषद सदस्यों द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने तेयुप सदस्यों के इस आयाम की खूब-खूब सराहना की एवं इससे जुड़ने की इच्छा जताई।



