Jain Terapanth News Official Website

मेवाड़ आंचलिक प्रबुद्ध महिला सेमिनार प्रवर्द्धन का आयोजन : राजसमंद

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंहिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेवाड क्षेत्र से 450 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जिनमें 57 प्रबुद्ध महिलाएं शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान जैन साध्वी डॉ. परम प्रभा जी एवं साध्वी लब्धि यशा जी का सान्निध्य मिला। कार्यक्रम अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता जी डागा ने की जहा साध्वीश्री के द्वारा महामंत्र नवकार से कार्यक्रम की शुरुआत की गई जहां महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत की प्रस्तुति दी गई। बाद में महिला मंडल की बहनों द्वारा संवाद के रूप में एक नाटिका प्रस्तुत की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजसमंद जिला प्रमुख रतनी देवी जी जाट उपस्थिति रही। वही पैनलिस्ट के रूप में चेतना जी भाटी डीवाईएसपी उदयपुर, भुवनेश्वरी जी जडेजा शक्तावत सेलिब्रिटी स्किन कोच उदयपुर, वर्षा जी कृपलानी समाज सेविका निंबाहेड़ा उपस्थित रही।
तेरापंथ कन्या मंडल की कन्याओं द्वारा बाहर से आए अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर साध्वीश्री डॉक्टर परमप्रभा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला किसी भी क्षेत्र में हो डॉक्टर, पुलिस या राजनीति में रहते हुए भी नैतिक रूप से स्वस्थ रहे यही इस प्रवर्द्धन महिला सेमिनार के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
साध्वीश्री लब्धियशा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य तुलसी ने सब कुरीतियों को हटाने के लिए महिलाओं को मील का पत्थर बनाया। सहवर्ती साध्वियों ने सामूहिक संगान प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता जी डागा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेवाड़ स्तरीय आंचलिक प्रबुद्ध महिला सेमिनार प्रवर्द्धन तीन जगह पर हुआ पर राजनगर का सेमिनार सर्वश्रेष्ठ रहा। यहां पर प्रबुद्ध महिलाओं की उपस्थिति भी अच्छी रही। अगली कार्यशाला संरक्षण आ रही है। जिसमें महिला अपने किसी भी विषय पर अपना स्वतंत्र चिंतन रखती है वह अपने परिवार का सिंचन करने वाली है तो वह प्रबुद्ध महिला की श्रेणी में आती है।
स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष सुधा जी कोठारी ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। सदस्य डॉक्टर नीना जी कावड़िया ने कहा की राजनगर में बहुत प्रबुद्ध महिलाएं हैं हम बहुत ही गौरव की अनुभूति करते हैं। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख रतनी देवी जी जाट ने कहा कि महिलाएं आगे बड़े और हम उनके साथ हैं और यही हमारी शुभकामनाएं हैं।
महामंत्री नीतू जी ओस्तवाल एवं सदस्य उषा जी सिसोदिया ने मॉडरेटर की भूमिका निभाते हुए टॉक शो किया। जिसमें महिलाओं को सशक्त बनाने के पीछे पुरुषों का कितना योगदान होना चाहिए। प्रबुद्ध महिलाओं से भी प्रश्न उत्तर के माध्यम से कई सवाल पूछे गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजिका रितु धोका एवं सहमंत्री डोली बड़ोला द्वारा किया गया जबकि आभार मंत्री चेष्टा धोका ने किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स