Jain Terapanth News Official Website

मुमुक्षु बहनों का मंगलभावना समारोह का आयोजन : पीलीबंगा

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

मुमुक्षु बहनों का मंगल भावना समारोह साध्वीश्री सुदर्शनाश्री जी, साध्वीश्री प्रांजल प्रभाजी और समणी नियोजिका डॉ. मंजूप्रज्ञाजी के सान्निध्य में पीलीबंगा जैन भवन में मनाया गया। महिला मंडल, तेरापंथी सभा, युवक परिषद के पदाधिकारियों, कन्या मंडल द्वारा मुमुक्षु बहिनों का स्वागत अभिनंदन करते हुए एवं साध्वीगणों का आध्यात्मिक मिलन पर गीतिका, शब्दों के माध्यम से शुभ भावना प्रकट की।
मुमुक्षु बहनों ने अपने वक्तव्य में वैराग्य भाव कैसे प्रकट हो सकता है और वैराग्य होने के कारण तथा हम सभी के भीतर में वैराग्य कैसे जाग सकता है, इस पर विस्तार से बताया। साध्वीश्री जी ने भी अपने मंगल पाथेय में मुमुक्षु बहनों के लिए भावी जीवन की शुभ मंगलकामना की।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स