Jain Terapanth News Official Website

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन : भुवनेश्वर

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, भुवनेश्वर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीत्व का उत्सव स्वरधारा (कवि सम्मेलन) एवं प्रेरणा सम्मान स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुई। प्रेरणा गीत का संगान महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता जी सेठिया ने सभी बहनों का एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया और महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।
कवयित्री श्रीमती पुष्पा जी सिंघी, डॉ. वेदुला रामा लक्ष्मीजी ने सुंदर कविता पाठ किया व अपने भाव रखे। श्रीमती वेदुला जी रामा लक्षीजी को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। व्यक्तित्व विकास पर सभी बहनों को प्रशिक्षण दिया। अतिथि परिचय मंत्री रश्मि बेताला ने दिया। सुश्री धारिणी सुराणा ने बहुत सुंदर गीतिका का संगान किया। श्रीमती प्रिया बरड़िया, श्रीमती सुनिता कातरेला ने नारी शक्ति पर कविता पाठ किया। सुश्री निहारिका सिंघी ने ’स्वरधारा’ पर बहुत सुंदर व प्रेरणादायक वर्कशॉप किया। सभी ने बहुत सराया, निहारिका जी का परिचय कोषाध्यक्ष सीमा बेताला ने दिया। श्रीमती मुन्नी देवी बेताला को कर्मठ कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज के सभी संगठनों के भाई-बहन उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन प्रचार मंत्री श्रीमती ममता जी भंडारी ने किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष श्रीमती सुमिता जी खटेड, श्रीमती संतोष जी सेठिया ने किया। संचालनकर्ता बहनों ने उड़ान के इस सफर में एरोप्लेन से एक नये अंदाज में उड़ान भरवाई।
कार्यक्रम में अंजु बैद, शांति गीड़िया व मनीषा सेठिया का संभाला सहयोग रहा। इस कार्यक्रम की संयोजिका सोनू गोलछा, ममता बेताला रही। पूर्वाध्यक्ष के आगमन से कार्यक्रम में चार चांद लगे, सभा के पदाधिकारी गण, सभी बहनें, कन्या मंडल, मीडिया उपस्थिति से कार्यक्रम सफल हुआ।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स