Jain Terapanth News Official Website

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन : कांचीपुरम

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

कांचीपुरम में महिला मण्डल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मांगलचरण से की गई। कार्यक्रम में उपस्थिति अच्छी रही सभी का सम्मान किया गया। डॉ. जयश्री, वकील सुचित्रा सिसोदिया एवं उपासिका रेखा जी खांटेड का सम्मान किया गया। रेखा जी खांटेड, श्वेता जी पीपाड़ा, प्रेमलता जी पीपाड़ा, प्रेमलता खांटेड, सुनीता सिसोदिया, सुचित्रा सिसोदिया एवं उषा बोहरा ने अपने भावों से नारी का सम्मान किया और बताया की नारी में जो उपलब्धियां हैं, किसी में नहीं हो सकतीं। नारी के बिना संसार अधूरा है। नारी घर की रौनक है, नारी को लक्ष्मी और सरस्वती का नाम दिया गया। आज हमने कुछ सीखा है तो घर के बुजुर्गों से। हमें दूसरों की कमियों की नजर अंदाज करना चाहिए। अपने आप को देखें, तभी हम कुछ आगे बढ़ सकते हैं और हम जीवन शान्तिपूर्ण जी सकते हैं। सभी बहनों का आभार व्यक्त मंत्री प्रेमलता जी पीपाड़ा ने किया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स