दिनांक 17.02.2025 को उदासर निवासी, बैंगलोर प्रवासी श्रीमती निर्मला चोपड़ा धर्मपत्नि कमलेश जी चोपड़ा का जन्म दिवस जैन संस्कार विधि से उनके निवास स्थान में परिवारिक-जनों की उपस्थिति में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में परिषद से विकास जी बांठिया एवं संजय जी भटेवरा ने संस्कारक की भूमिका का निर्वहन करते हुए निर्दिष्ट विधि-विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार से कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।
कार्यक्रम का आगाज सामूहिक नमस्कार महामंत्र से किया गया। इस अवसर पर संस्कारक विकास जी बांठिया ने त्याग एवं संकल्प करवाए। परिषद उपाध्यक्ष अशोक जी मारू ने निर्मला जी एवं चोपड़ा परिवार के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की। पारिवारिक-जनों के द्वारा अभातेयुप के इस उपक्रम की सराहना की गई एवं सभी संस्कारकों का आभार व्यक्त किया। पारिवारिक-जनों ने अन्य मांगलिक कार्य भी जैन संस्कार विधि से करने की भावना व्यक्त की। परिषद द्वारा परिवार को मंगल भावना यंत्र भेंट किया गया। आभार ज्ञापन संजय जी भटेवरा ने किया। कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ से किया गया।



