Jain Terapanth News Official Website

जैन संस्कार विधि से अमृतवाणी कार्यालय का उद्धघाटन समारोह : दिल्ली

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

नई दिल्ली, छतरपुर स्थित प्रथम तल कालूकुंज, तेरापंथ भवन में अमृतवाणी कार्यालय (दिल्ली शाखा) का भव्य उद्धघाटन समारोह जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री सुशील डागा एवं श्री सुशील बेंगानी ने सम्पूर्ण विधि-विधान व मंगल मंत्रोच्चार से संपादित करवाया। अमृतवाणी कार्यालय का उद्घाटन श्री जैन विश्व भारती के उपाध्यक्ष श्री पन्नालाल बैद एवं जैन विश्व भारती के ट्रस्टी श्री जोधराज बैद ने किया।
इस कार्यक्रम में दिल्ली सभा अध्यक्ष एवं अमृतवाणी संरक्षक श्री सुखराज सेठिया, दिल्ली सभा के महामंत्री श्री प्रमोद घोड़ावत, उपाध्यक्ष श्री गिरीश जैन, उपाध्यक्ष श्री बिमल बेगानी, अमृतवाणी के अध्यक्ष श्री ललित दुगड़, मंत्री श्री अशोक पारख, उपाध्यक्ष श्री बिमल छिपड़, सहमंत्री श्री संदीप डुंगरवाल, कोषाध्यक्ष श्री जसराज मालू, ट्रस्टी श्री प्रकाश गेलड़ा, श्री अनिल जैन के साथ समाज के विशिष्ट अतिथिगणों, विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
संस्कारकों ने जैन संस्कार विधि व मंगलभावना यंत्र के बारे में सभी को अवगत करवाया व वर्ष भर में 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संपादित करवाएं ऐसी प्रेरणा दी। तेयुप, दिल्ली की तरफ से मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स