Jain Terapanth News Official Website

भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन : धुबड़ी

Picture of Jain Terapanth News

Jain Terapanth News

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, धुबड़ी द्वारा दिनांक 10.02.2025 को मुनिश्री डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी व मुनिश्री पद्म कुमार जी के सान्निध्य में भिक्षु दर्शन कार्यशाला का स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजन किया गया। विजय गीत एवं श्रावक निष्ठापत्र के वाचन के पश्चात तेयुप, धुबड़ी के अध्यक्ष श्री बजरंग जी कुंडलिया ने अपने स्वागत वक्तव्य में संपूर्ण समाज का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यशाला में मुनिश्री डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी ने बड़े ही सुंदर तरीके से व विस्तृत रूप में भिक्षु विचार दर्शन की मूल बातों से श्रावक समाज को अवगत कराया। इस कार्यशाला में कुल 66 संभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में धुबड़ी तेयुप के साथी गण, विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी गण, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं संभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स