अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, भीलवाड़ा द्वारा साध्वीश्री उज्ज्वल प्रभा जी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में आधुनिक जीवनशैली और पारिवारिक संस्कार सह-अस्तित्व या संघर्ष? विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता जयाचार्य भवन आर.सी. व्यास कॉलोनी, भीलवाड़ा में आयोजित की गई। साध्वीवृंद के नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुवात हुई। साध्वीश्री उज्ज्वल प्रभा जी ने उपरोक्त विषय पर प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। महिला महिला मंडल अध्यक्षा मैना कांठेड़ ने स्वागत वक्तव्य दिया। राष्ट्रीय महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने हेतु प्रेरणा सम्मान कवयित्री डॉ. राजीमती सुराणा को प्रदान किया गया। प्रेरणा सम्मान का वाचन उषा सिसोदिया ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम दीप्ति चोरड़िया, द्वितीय प्रेक्षा मेहता एवं तृतीय पूजा कोठारी रही। सभी प्रतिभागियों ने अच्छी प्रस्तुति दी। वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक तारा अहलुवालिया रहे। अणुव्रत सेवी उपासिका सुनीला जैन का विशेष उद्बोधन रहा। विजयी बहिनों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समागत अतिथियों का साहित्य द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनीता सुतरिया निकिता कांठेड़ ने किया। महिला मंडल प्रचार-प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम का आभार ज्योति दुगड़ ने व्यक्त किया। मनाली चोरड़िया, अमिता बाबेल, सुमन लोढ़ा, सुमन दुगड़ व मंडल की सक्रिय बहिनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
